द सीजी न्यूज डॉट कॉम
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर यात्री बसों के किराए में वृद्धि के फैसले पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि डीजल के दामों एवं बस संचालन के अन्य खर्चों के वजह से यातायात संघ को बस परिचालन में काफी दिक्कते हो रही थी। शासन द्वारा वर्तमान स्थिति और बस मालिकों की दिक्कतों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया और राहत दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को उनकी इस संवेदनशील पहल के लिए यातायात संघ की ओर से हार्दिक आभार जताते हुए कहा कि राज्य में अब यात्री बसों का संचालन बिना किसी व्यवधान के हो सकेगा। इस अवसर पर संरक्षक श्री प्रमोद दुबे, अध्यक्ष श्री अनवर अली, श्री नरेन्द्र पाल सिंह गरचा, श्री चम्पालाल साहू, श्री अब्दुल कदीर, श्री शेषनारायण कसार, श्री रमेश शर्मा, श्री भावेश दुबे, श्री आकाश सिंह गिल सहित अनेक लोग उपस्थित थेे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
