
- इंदिरा मार्केट की सफाई व्यवस्था और बैठक व्यवस्था को दुरूस्त किया जाएगा
- दुकान से बाहर सामान रखने पर होगी कार्यवाही
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग नगर निगम की टीम शहर के मेन मार्केट की अव्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का काम शुरू करेगी। निगम कमिश्नर हरेश मंडावी ने आज 20 सितंबर को डाटा सेंटर में विभागीय अधिकारियों के साथ टीएल और निदान1100 जनशिकायत के आवेदनों की विभागवार समीक्षा की। कमिश्नर ने बाजार विभाग के नोडल व भवन अधिकारी प्रकाशचंद थवानी को मार्केट एरिया में दुकान के सामने सामान रखकर व्यवसाय करने वालों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
कमिश्नर ने कहा कि सामान फैलाकर व्यवसाय करने से आवागमन बाधित हो रहा है। शासकीय भूमि और रोड पर नए-नए चबूतरे और गुमटी लगाकर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश भी दिये। इस कार्य के लिये भवन शाखा के अभियंता गिरीश दीवान और विनोद मांझी को भी सलंग्न किया जाए।
उन्होंने 15 दिनों के भीतर कार्ययोजना पर अमल करने का निर्देश दिये। कमिश्नर ने इंदिरा मार्केट में साफ-सफाई के लिए प्रतिदिन पार्किंग व फूल लाइन के पास कचरा गाड़ी रात 10 बजे तक रखने के निर्देश स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता को निर्देश दिये, ताकि रात में दुकानों का कचरा वाहन में भरा जा सके।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal