Breaking News

शंकर नगर में सफाई व्यवस्था ठीक न होने पर कमिश्नर ने नाराजगी जताई : सुपरवाइजर को हटाया : कचरा फेंकने और सड़क पर बिल्डिंग मटेरियल रखने पर वसूला गया जुर्माना

  • बिल्डिंग मटेरियल, कचरा फेकने वालों पर लगाया गया जुर्माना

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

शहर की सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान आज शंकर नगर वार्ड 10 में कई मामलों में लापरवाही का पता चलने पर निगम कमिश्नर हरेश मंडावी ने नाराजगी जताई। कमिश्नर ने सुबह 6 बजे से वार्ड का निरीक्षण शुरू किया। स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता और स्वास्थ्य निरीक्षक जेएस भूपाल के साथ वार्ड की गलियों का पैदल निरीक्षण के दौरान कुछ जगहों पर मलबा पड़ा देखकर जुर्माना लगाने के निर्देश दिये।

भ्रमण के दौरान 9 कर्मचारियों में से 3 कर्मचारी अमित दीप, कीर्तन चंदेल और गजराज ड्यूटी से गायब मिले। कमिश्नर ने  स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता को तीनों कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिये। वार्ड भ्रमण के दौरान साफ-सफाई ठीक न होने और कचरे का ढेर व मलबा न उठने पर कमिश्नर ने नाराजगी जताते हुए सुपरवाइजर विनोद पात्रे को हटाकर दूसरे सुपरवाइजर अनिल भट्ट को वार्ड की जिम्मेदारी देने के निर्देश दिये।

वार्ड के नागरिक महेश मिश्रा द्वारा बिल्डिंग मटेरियल रोड में रखने पर 500 रुपये जुर्माना लगाया गया। किशोर कुमार गोस्वामी पर 300 रुपए का जुर्माना लगाया गया। निगम कमिश्नर ने 19 सितंबर को वार्ड 48 में निरीक्षण किया था। यहां गंदगी फैलाने पर डेयरी संचालक से 1000 रुपए जुर्माना वसूल किया गया।

Check Also

प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व है गोवर्धन पूजा : मुख्यमंत्री साय

हमारी संस्कृति में गौमाता का विशेष स्थान, कृषि और ग्रामीण जीवन की समृद्धि से जुड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!