- कई साल से किरायेदारों ने जमा नहीं किया है किराया

द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग नगर निगम के राजस्व एवं बाज़ार विभाग प्रभारी ऋषभ जैन (बाबू) ने आज महिला समृद्धि बाजार का निरीक्षण किया। बाजार में आबंटित की गई दुकानों का किराया कई साल से जमा नहीं किया गया है। ऋषभ जैन ने ऐसे बकायेदारों को नोटिस जारी कर बकाया किराया वसूलने के निर्देश दिये। किराया न देने पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश भी दिये। इस दौरान नगर निगम के बाजार अधिकारी प्रकाशचंद्र थवानी सहित बाजार विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal