
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग नगर निगम की व्यवस्थाओं का जायजा लेने निगम कमिश्नर हरेश मंडावी ने आज सुबह गुरु घासीदास वार्ड 44 का निरीक्षण किया। इस दौरान नालियों की सफाई व्यवस्था ठीक न होने पर सुपरवाइजर को कड़ी फटकार लगाई। कमिश्नर ने कहा कि इस तरह का काम नहीं चलेगा। साफ सफाई में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान बल्ला डेयरी के संचालक द्वारा नाली में गोबर फेंका जा रहा था। कमिश्नर ने डेयरी संचालक पर 1500 रुपए जुर्माना लगाने के निर्देश दिये। नाली में दोबारा गोबर न फेंकने की समझाइश के साथ चेतावनी भी दी गई।
निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद प्रकाश जोशी, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, राजेन्द्र सर्राटे, सुरेश भारती, मेनसिंह मंडावी मौजूद थे। इस दौरान शिकायत मिली कि निगम सफाई कर्मचारी सन्नी सोनी पिछले 15 दिनों से अपने कार्य से अनुपस्थित है। कमिश्नर ने रिकॉर्ड चेक कर कार्रवाई करने के निर्देश दिये। वार्ड भ्रमण के दौरान साफ-सफाई ठीक न होने पर कमिश्नर ने नाराजगी जताते हुई दोबारा ऐसी गलती न करने की चेतावनी दी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal