Breaking News

पटरीपार में गार्डन का काम अधूरा : इंदिरा मार्केट कुएं की सफाई और यूनिशेड निर्माण कार्य की सुस्त चाल : वोरा ने नाराजगी जताई : सभी विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने दिये निर्देश

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

इंदिरा मार्केट कुआं की सफाई का काम धीमी गति से होने पर विधायक अरुण वोरा ने नाराजगी जताई है। वोरा ने आज कुएं की सफाई कार्य का निरीक्षण करते हुए कहा कि सफाई कार्य की गति में तेजी लाना जरूरी है। धीमी गति से काम होने पर दुर्घटना की आशंका है। इंदिरा मार्केट सहित शहर के सभी पुराने कुओं की सफाई और संरक्षण का काम तेजी से किया जाना चाहिये।

वोरा ने निरीक्षण के दौरान निगम के प्रभारी ईई राजेश पांडेय और स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता को निर्देश देते हुए कहा कि कुआं सफाई का कार्य तेजी से पूरा किया जाए। इंदिरा मार्केट का कुआं काफी व्यस्ततम इलाके में है। हमेशा यहां भीड़ रहती है और लोगों का आवागमन होता रहता है। सफाई कार्य में देरी होने पर दुर्घटना की आशंका रहती है। इस कार्य को तेजी से पूरा किया जाए। वोरा ने यूनिशेड निर्माण कार्य में हो रही लेटलतीफी पर भी नाराजगी जताई।

वोरा ने कमिश्नर हरेश मंडावी से कहा है कि कुओं के संरक्षण के लिए योजना बनाकर समयसीमा तय करते हुए काम करें। कुओं के संरक्षण और सफाई से भूजल स्तर बेहतर बनाने में मदद मिलती है। कुओं में कचरा और गंदगी होने पर भूजल श्रोत दूषित होने की आशंका रहती है। वोरा ने कमिश्नर से कहा है कि शहर के सभी कुओं की सफाई के लिये अभियान चलाने के साथ ही यूनिशेड निर्माण कार्य तेजी से पूरा कराना सुनिश्चित करें।

पटरीपार के अधूरा गार्डन और सड़क पर गड्‌ढे देख नाराज हुए विधायक

वोरा ने पटरीपार में जवाहर नगर वार्ड 18 में उद्यान विकसित करने के कार्य का निरीक्षण भी किया। गार्डन के अधूरे निर्माण पर नाराजगी जताते हुए वोरा ने हर हाल में 2 अक्टूबर तक गार्डन निर्माण का कार्य पूरा करने के निर्देश दिये। वोरा ने जवाहर नगर गेट से गार्डन तक सड़कों पर गड्‌ढे की मरम्मत करने और सड़क को गौरवपथ की तर्ज पर विकसित करने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिये।

Check Also

पर्युषण पर्व : आत्मशुद्धि, अहिंसा और क्षमा का महापर्व : डा. मणिभद्र मुनि

पर्युषण पर्व का श्रमण संघ परिवार ने किया तप साधना से स्वागत-अभिनंदन महिलाएं पीली साड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!