Breaking News

घर के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन से दुर्ग में एक और मौत : विधायक ने विद्युत विभाग के अफसरों को सुरक्षा के उपाय सुनिश्चित करने कहा

  • एक साल में चार लोगों की हो चुकी है मौत : विद्युत कंपनी के अफसरों की नहीं थम रही लापरवाही

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

जवाहर नगर से सटे शक्ति नगर में आज सुबह करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यहां के निवासी रामेश्वर यादव (उम्र 35 वर्ष ) के मकान के ऊपर से हाई टेंशन लाइन गुजर रही है। मकान की तराई करते समय रामेश्वर को करंट लगा और उनकी मौत हो गई। जवाहर नगर एरिया में समस्याओं का जायजा लेने पहुंचे विधायक अरुण वोरा को इसकी जानकारी मिलने पर उन्होंने रामेश्वर के घर पहुंचकर रामेश्वर के परिजनों को सांत्वना दी।

वोरा ने कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे और विद्युत कंपनी के अफसरों से फोन पर इस घटना की जानकारी दी और तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने कहा। स्थानीय नागरिकों के अनुसार हाई टेंशन लाइन के कारण यहां करंट लगने से चौथी मौत हुई है। वोरा ने कहा कि विद्युत कंपनी के अफसर पूरे शहर में खतरनाक हाई टेंशन लाइन से लोगों का जीवन सुरक्षित करने के उपाय तत्काल करें।

वोरा ने कहा कि इस काम में किसी भी तरह की कोताही नहीं होना चाहिये। वोरा ने इस मामले में पूरी गंभीरता के साथ हाई टेंशन लाइन को शिफ्ट करने या इसकी ऊंचाई बढ़ाने सहित लाइन को कवर करने जैसे उपाय करने के निर्देश दिये हैं। ताकि बिजली करंट लगने के खतरे से लोगों का जीवन सुरक्षित रह सके।

Check Also

प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व है गोवर्धन पूजा : मुख्यमंत्री साय

हमारी संस्कृति में गौमाता का विशेष स्थान, कृषि और ग्रामीण जीवन की समृद्धि से जुड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!