Breaking News

शहर में एक बार फिर पेश की गई हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल : नवरात्र पर मुस्लिम युवकों ने किया विशाल भंडारा

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग/ नवरात्र के पावन पर्व पर ख्वाजा गरीब नवाज वेलफेयर ग्रुप के बैनर तले मुस्लिम युवाओं ने पुराना बस स्टैंड में श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया। ग्रुप के अध्यक्ष मोहम्मद इरफान गहलोत फग्गू ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए भंडारा 2 दिन और चलेगा।

नवरात्र के अवसर पर आयोजित भंडारा के दौरान ख्वाजा गरीब नवाज वेलफेयर ग्रुप के अध्यक्ष मोहम्मद इरफान गहलोत, अमीर तिगाला, मोहम्मद रजा गहलोत, ताम्रध्वज, मोनू यादव, शीतलेश साहू, शकील खोखर, इरफान अली,  सरवर चौहान, जावेद खोखर, साबिर गहलोत, नूरदीन, रियाज तिगाला, शकील पवार सहित अनेक मुस्लिम युवा सक्रिय रहे।

Check Also

तेज बारिश के बीच निगम कमिश्नर लीना कोसम ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था का लिया जायजा

जलजमाव की शिकायत पर तत्काल पहुंच रही निगम की टीम बारिश को देखते हुए निगम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!