Breaking News

महापौर ने किया उर्दू पुस्तकालय और कम्प्यूटर सेंटर का उद्घाटन

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

महापौर धीरज बाकलीवाल ने रविवार को मदरसा अशरफिया सिविल लाइंस दुर्ग में प्रारंभ किये गए उर्दू पुस्तकालय अध्ययन केंद्र व कम्प्यूटर सेंटर का उद्घाटन किया। महापौर ने उम्मीद जताते हुए कहा कि यहां उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का लाभ आम लोगों को मिलेगा। कार्यक्रम में प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

छत्तीसगढ़ उर्दू अकादमी के सहयोग से उर्दू पुस्तकालय प्रारंभ किया गया है। संस्था में बच्चों के लिये स्वच्छता अभियान और कोरोना से बचाव विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अलताफ अहमद, नगर निगम के एमआईसी मेंबर दीपक साहू, हमीद खोखर पार्षद भास्कर कुंडले व अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद अकमल सिद्दीकी ने बताया कि उर्दू अकादमी द्वारा उर्दू पुस्तकालय एवं अध्ययन केंद्र में उर्दू की पुस्तकें और प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने के लिए अध्ययन में सहायक पुस्तकें उपलब्ध हैं। इसके अलावा कम्प्यूटर शिक्षा भी दी जा रही है। अध्ययन केंद्र में उर्दू सीखने, गरीब अदीबों और दिवंगत शायरों के परिजनों को प्रोत्साहन और उर्दू तंजीमों का पंजीयन व आर्थिक मदद करने के साथ ही छत्तीसगढ़ के शायरों का पंजीयन उर्दू अकादमी में करने के लिए आवेदन पत्र उपलब्ध हैं। यहां आवेदन फार्म जमा किया जा सकता है। कम्प्यूटर सेंटर में आनलाइन आवेदन पत्र भरने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। सिद्दीकी ने इन सभी सुविधाओं के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम और उर्दू अकादमी के सेक्रेटरी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Check Also

तेज बारिश के बीच निगम कमिश्नर लीना कोसम ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था का लिया जायजा

जलजमाव की शिकायत पर तत्काल पहुंच रही निगम की टीम बारिश को देखते हुए निगम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!