• इच्छुक आदिवासी नर्तक दलों का 16 अक्टूबर तक पंजीयन

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राजनांदगांव/ जिला स्तरीय नेशनल ट्राइबल डान्स प्रतियोगिता का आयोजन 18 अक्टूबर को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पेण्ड्री, राजनांदगांव में आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता में केवल आदिवासी नर्तक दल ही शामिल हो सकते हैं। प्रतियोगिता में शामिल होने के इच्छुक आदिवासी नर्तक दल 16 अक्टूबर तक सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय, राजनांदगांव में पंजीयन करा सकते है। विजेता प्रतिभागी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे।