Breaking News

शहर में कन्या माताओं को जगह-जगह कराया गया कन्याभोज

द सीजी न्यूज डॉट कॉम
सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर, गंजपारा दुर्ग में इस साल क्वांर नवरात्र पर्व के अवसर पर 9 दिनों तक कन्या भोज का ऐतिहासिक आयोजन किया गया। यहां पहले दिन से ही कन्या भोज शुरू कर दिया गया। नवमीं तक कुल 2100 से ज्यादा कन्या माताओं का पूजन कर कन्याभोज कराया गया।
दुर्ग में प्रति वर्ष क्वांर नवरात्र पर्व में सत्तीचौरा दुर्गा मंदिर समिति द्वारा प्रदेश का सबसे बड़ा कन्या भोज का आयोजन किया जाता है। इस साल कोरोना महामारी को देखते हुए समिति द्वारा कन्याभोज का आयोजन एक दिन में न करते हुए अलग-अलग दिन आयोजित किया गया।
सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर समिति के योगेन्द्र शर्मा “बंटी” ने प्रतिदिन अलग-अलग वार्ड से कन्यामाताओं को 108 फीट लंबी चुनरी की छांव में मन्दिर लाया गया। आयोजन समिति के सदस्य व धर्मप्रेमी प्रतिदिन अलग-अलग स्थान जाकर अपने हाथों से चुनरी उठाकर कन्यामाताओं का श्रृंगार करके बाजे-गाजे के साथ मंदिर लाए और सभी को कन्याभोज कराया गया।
कन्या भोज के आयोजन में जिले में मानव सेवा का कार्य कर रही जन समर्पण सेवा संस्था दुर्ग का विशेष सहयोग रहा। कन्या भोज के बाद सभी कन्यामाताओं को भेंट में कॉपी, पेन, पेंसिल, डब्बा, वाटर बॉटल, चॉकलेट दिया गया। आज नवमी के अवसर पर दोपहर 3 बजे ज्योति कलश यात्रा विसर्जन यात्रा निकाली गई, जिसमें 31 ज्योति कलश विसर्जन किये गए।
इन सभी आयोजनों में समिति के राजेन्द्र साहू, अशोक राठी, अजय शर्मा, महेश टावरी, राजेश शर्मा, मनोज भूतड़ा, ऋषभ जैन, सुरेश गुप्ता, ललित शर्मा, पिंकी गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, मनोज गुप्ता, राजू पुरोहित, कुलेश्वर साहू, दीपेश बावनकर, आनंद जैन, ईशान शर्मा, राहुल शर्मा, आशीष मेश्राम, प्रकाश कश्यप, राकेश मिश्रा, महेश गुप्ता, सोनल सेन, महेंद्र साहू, रवि शर्मा, राहुल राठी, सरिता शर्मा, अर्चला शर्मा, प्रभा शर्मा, अनिता अग्रवाल, चंचल शर्मा सहित अन्य सदस्य सक्रिय रहे।
पटरीपार में 121 कन्यामाताओं को कराया कन्याभोज
राम पैलेस बघेरा में आयोजित कन्या भोज में आज दुर्ग के विधायक अरुण वोरा ने नीलू स्व सहायता समूह की संचालक  नीलू सिंह के साथ 121 कन्या माताओं को चुनरी ओढ़ाकर भोज कराया। इस मौके पर कन्या माताओं को भेंट दिया गया। कन्याभोज के आयोजन में विंध्याचल सिंह, संजय सिंह, अमर सिंह, अशोक सिंह, लक्ष्मी सबिता पाण्डेय, अनीता, दीक्षा, मुस्कान, आंचल, कंचन, शीतल के अलावा सैकड़ों धर्मप्रमी उपस्थित थे। नीलू स्व सहायता समूह द्वारा इस वर्ष महाभण्डारा का आयोजन भी किया गया। बुधवार को राम पैलेस बघेरा में डांडिया-गरबा नृत्य का आयोजन धूमधाम से किया गया।

रानी लक्ष्मीबाई चौक में प्रसाद वितरण

 

इससे पहले अष्टमी के अवसर पर वार्ड नंबर 40 सुराना कॉलेज वार्ड की पार्षद नजहत परवीन द्वारा रानी लक्ष्मीबाई चौक में प्रसाद फल वितरण किया गया और माता रानी से सबकी मनोकामना पूरी करने की प्रार्थना की गई। फल वितरण में पूर्व पार्षद अलताफ अहमद, पाशी अली, नवाब एजाज चौहान, रफीक खान, शमीम अहमद, हेमंत तिवारी, संदीप बक्शी, महेश मिश्रा, अनूप पाटिल, विजय कटेन्द्र, प्रकाश देवांगन, सुशील केसरी उपस्थित थे।

Check Also

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को मिला ए ग्रेड

THE CG NEWS रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोक भवन में इंदिरा गांधी कृषि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!