Breaking News

सभी सरकारी योजनाओं के अंतर्गत होगा ऋण वितरण : 28 अक्टूबर को मेगा क्रेडिट कैम्प का आयोजन

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण स्व-रोजगार प्रशिक्षण संस्थान चिखली रोड जुनवानी भिलाई में 28 अक्टूबर को सुबह 11 बजे बैंक ऑफ बड़ौदा दुर्ग द्वारा मेगा क्रेडिट कैम्प का आयोजन किया गया है। लीड बैंक अधिकारी दिलीप नायक ने बताया कि केन्द्र सरकार के वित्तीय सेवाएं विभाग के निर्देशानुसार जिला अग्रणी कार्यालय द्वारा सभी शासकीय योजनाओं के अंतर्गत ऋण वितरण की जानकारी प्रदान की जाएगी। व्यापक ऋण मेला आयोजित किया जाएगा।

जिले में त्यौहारी सीजन के दौरान क्रेडिट के प्रवाह को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम), एनयूएलएम, मछली पालन, डेयरी उद्यम, किसान क्रेडिट कार्ड, मुद्रा योजना (शिशु, किशोर, तरूण) पर विशेष रूप से ध्यान देते हुए सभी बैंक अधिकारियों द्वारा ऋण से संबंधित जानकारी दी जाएगी। गृह ऋण, वाहन ऋण, प्रापर्टी लोन, मध्यम श्रेणी के उद्यम से संबंधित उद्यमियों को जानकारी दी जाएगी।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!