Breaking News

रायपुर-दुर्ग नेशनल हाई-वे में कुम्हारी ओवरब्रिज पर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू होगी : कलेक्टर के निर्देश पर निर्माण कार्यों में आई तेजी

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

रायपुर दुर्ग एनएच में कुम्हारी में ओवरब्रिज का कार्य प्रगति पर है। इसे 15 अक्टूबर तक छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए आरंभ किया जाना था। बीच में हुई लगातार बारिश के कारण रोलिंग कांप्लेक्शन कार्य में बाधा आ गई। इसके कारण काम रुक गया। अब तेजी से यह कार्य जारी है। एनएच के अधिकारियों ने बताया कि पुल के एप्रोच के लिए कार्य दो पालियों में किया जा रहा है। पंद्रह दिनों के भीतर यह मार्ग छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए तैयार हो जाएगा।

कुम्हारी फ्लाईओवर के बांई ओर की सर्विस रोड क्षतिग्रस्त होने के कारण डामरीकरण कर दिया गया है। इस कारण अब कुम्हारी में जाम नहीं लग रहा है। एक-दो दिनों में डबरापारा और पावर हाउस के सर्विस रोड में भी डामरीकरण का मरम्मत कार्य शुरू हो जाएगा। एक सप्ताह के भीतर यह कार्य पूरा होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने नागरिकों की सुविधा को देखते हुए निर्माण एजेंसी को जल्द से जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिये  थे। रात में भी विद्युत व्यवस्था के साथ रात-दिन फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!