- छत्तीसगढ़ में शूटिंग कर सकते हैं भाईजान

द सीजी न्यूज डॉट कॉम
फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग कर रहे बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से फोन पर बातचीत की है। छत्तीसगढ़ की फिल्म नीति बनाने वाले अफसर गौरव द्विवेदी ने सलमान खान और मुख्यमंत्री की फोन पर बात कराई। नई दिल्ली में फिल्म की शूटिंग के दौरान गौरव द्विवेदी ने सलमान खान सेदिल्ली के एक होटल में मुलाकात की। उन्होंने छत्तीसगढ़ की फिल्म पॉलिसी के बारे में सलमान खान को बताया। इसके बाद द्विवेदी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को फोन लगाकर सलमान खान से बात कराई।
सलमान ने नमस्कार मुख्यमंत्री जी कहा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सलमान खान का अभिवादन स्वीकारते हुए उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में पूछताछ की। सलमान खान ने बताया कि वह टाइगर 3 की शूटिंग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की नई फिल्म पॉलिसी से बॉलीवुड की टीम को यहां फिल्म शूट करने में काफी आसानी होगी। सलमान खान को मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ आने का न्योता भी दिया, जिसे सलमान खान ने बेहद खुशी से स्वीकारा और जल्द ही समय निकालकर छत्तीसगढ़ का आने का आश्वासन दिया।
सलमान की फिल्मों के लिए बेस्ट लोकेशन
गौरव द्विवेदी का सलमान खान से पुराना परिचय है। यूपी में भी फिल्म सुल्तान की शूटिंग के दौरान वह सलमान के साथ ही थे। इस मुलाकात में गौरव द्विवेदी ने सलमान खान को बताया कि उनकी एक्शन पैक्ड फिल्मों के लिए छत्तीसगढ़ की लोकेशन काफी सूटेबल है। यहां घने जंगल, पहाड़, नदियां और माइंस के इलाके हैं। एक्शन सीक्वेंस के हिसाब से बेस्ट लोकेशन साबित हो सकते हैं। सलमान खान ने छत्तीसगढ़ की तारीफ करते हुए कहा कि जल्द ही फिल्म का कोई सीन या गाना शूट करने की प्लानिंग छत्तीसगढ़ में कर सकते हैं और इसे लेकर वे अपनी टीम से डिस्कस जरूर करेंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal