
- तालाब सौंदर्यीकरण के साथ-साथ ओपन जिम, बोटिंग और फूड किओस्क की होगी व्यवस्था
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग / कुम्हारी के हृदय स्थल पर स्थित ‘‘बढ़ा तालाब’’ में सौंदर्यीकरण के कार्य बड़े पैमाने पर किये जा रहे हैं। तालाब को बाउंड्री बनाकर घेरा गया है, जिसमें वाटर इनलेट और वाटर आउटलेट के व्यवस्थित इंतजाम किए गए हैं। तालाब के चारों तरफ वाकिंग पाथ का निर्माण किया गया है। बढ़ा तालाब में लेजर शो के साथ म्यूजिकल फाउंटेन, ओपन जिम, मोनो रेल टॉय ट्रेन, बोटिंग, गजेबो, वाटर टनल फाउंटेन, डेकोरेटिव एल.ई.डी. लाईट्स होंगे। यहां हाई मास्ट लाइट भी लगाए जाएंगे, ताकि आने वाले लोग रात्रि में इस स्थल का आनंद ले सकें। कलेक्टर डॉ सर्वेश्नर नरेंद्र भुरे ने आज यहां हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया।
बढ़ा तालाब में म्यूजिकल फाउंटेन के साथ ही लेजर लाईट शो की व्यवस्था भी की जा रही है। परिसर में आधुनिक डिजाइन व सुविधाजनक फूड किओस्क का निर्माण किया जाएगा। यहां खान-पान व अन्य जरूरत की वस्तुओं की बिक्री होगी। कलेक्टर ने पार्किंग और बच्चों के खेलने वाले स्थानों पर विशेष ध्यान देने कहा। गेट में प्रवेश करने पर ही लोगों का आकर्षण बढ़़े, इसके लिए पेवर ब्लॉक्स व टाईल्स को अच्छे से अच्छे डिजाईन का लगाने सुझाव दिया। इस अवसर पर ओएसडी मनीष बंछोर, सहायक कलेक्टर हेमंत नंदनवार, एसडीएम बृजेश राजपूत, सीएमओ जितेन्द्र कुशवाहा व अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal