
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
पवित्र महानदी, सोंढूर, पैरी के त्रिवेणी संगम राजिम के राजीव लोचन मंदिर परिसर में आज उस समय अद्भुत नजारा देखने को मिला, जब पूरा मेला स्थल विशाल विवाह मंडप में बदल गया था। अवसर था मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह का। यहां 113 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ।

श्री भगवान राजीव लोचन और श्री कुलेश्वर नाथ की पावन धरा में बेटियों को महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया, खाद्य मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत, महासमुंद के सांसद चुन्नीलाल साहू, अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू, धरसीवां विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति नीरज ठाकुर, स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मचारियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नवापारा, राजिम नपा अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष फिंगेश्वर, जिला पंचायत सदस्य, जिला कलेक्टर, अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सहित वर-वधु के परिवार व आगंतुक भी मौजूद थे।
गायत्री परिवार के वैदिक मंत्रोच्चार और रीति रिवाज से विवाह सम्पन्न हुआ। इसके पूर्व वधु और वर पक्ष से अधिकारी-कर्मचारी बाराती और घराती बने। वर पक्ष की बाजे-गाजे के साथ बारात निकाली गई। वधु पक्ष ने फूल बरसाकर स्वागत किया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal