Breaking News

गरीबों की रोजी-रोटी छीनना उचित नहीं : अतिक्रमण हटाने से पहले व्यवस्थापन करें निगम अधिकारी : वोरा

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने दुर्ग नगर निगम के अधिकारियों से कहा है कि फुटपाथ पर व्यवसाय करने वाले लोगों को हटाने से पहले व्यवस्थापन करें। जीई मार्ग के उन्नयन और सौंदर्यीकरण कार्य के कारण रोड के किनारे व्यवसाय करने वालों को हटाना जरूरी है लेकिन इसके लिए गरीबों की रोजी-रोटी छीना जाना उचित नहीं है। शहर में उपयुक्त स्थान पर ऐसे सभी व्यवसाइयों को व्यवस्थापन करने प्लान बनाया जाए। वोरा ने कहा कि इसके बाद ही फुटपाथ पर व्यवसाय करने वालों को हटाने की कार्रवाई शुरू करें।

आज वोरा निवास पहुंचकर फुटपाथ पर व्यवसाय करने वाले दर्जनों लोगों ने कहा कि वे छोटा-मोटा व्यवसाय कर परिवार का जीवन यापन करते हैं। निगम प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। व्यवसाइयों ने कहा कि बिना व्यवस्थापन किये हटाने की कार्रवाई से उनके समक्ष रोजी रोटी की समस्या पैदा हो जाएगी। रोजगार छिन जाने पर वे अपने परिवार का पालन पोषण नहीं कर पाएंगे।

वोरा ने इस मामले में निगम अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि विस्थापन से पहले व्यवस्थापन की कार्रवाई करें, ताकि छोटे व्यवसाइयों की रोजी रोटी प्रभावित न हो। वोरा ने कहा कि फुटपाथ से फुटकर व्यवसाइयों के अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से पहले निगम अधिकारी व्यवस्थापन के लिए पुख्ता प्लान बनाएं। निगम अधिकारी उपयुक्त स्थल पर व्यवसाइयों को व्यवस्थापित करें, ताकि उनकी रोजी-रोटी चलती रहे।

Check Also

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को मिला ए ग्रेड

THE CG NEWS रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोक भवन में इंदिरा गांधी कृषि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!