
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर प्रदेश में पेशेवर खेलों को बढ़ावा देने और प्रदेश के कमजोर व पिछड़े क्षेत्रों के प्रतिभाशाली क्रिकेट खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर तैयार करने के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी खेलकूद प्रकोष्ठ के तत्वाधान में अविनाश छत्तीसगढ़ टी-20 कप क्रिकेट प्रतियोगिता 27 फरवरी से आयोजित की जाएगी। छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से झीरम घाटी शहीदों की स्मृति में होने वाली यह प्रतियोगिता प्रदेश के तीन संभागों में एक साथ कराई जाएगी।
छत्तीसगढ़ खेल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण जैन व दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संदीप बख्शी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता के मैच दुर्ग के भिलाई सेक्टर 1 क्रिकेट स्टेडियम में 27 से 13 मार्च, रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 1 से 12 मार्च व बिलासपुर के राजा रघुराज सिंह क्रिकेट स्टेडियम में 4, 6, 8 और 10 मार्च तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में लीग मुकाबले के कुल 32 मैच खेले जाएंगे, जिसका शुभारंभ 27 फरवरी को शाम 7 बजे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भिलाई में करेंगे।
छत्तीसगढ के इतिहास में पहली बार किसी संस्था द्वारा प्रदेश के सभी 28 जिलों में टेलेंट हंट कैम्प लगाकर 32 सौ प्रतिभागियों को जिला व संभाग स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिता के माध्यम से तराशने के बाद 250 उत्कृष्ठ खिलाड़ियों का चयन किया गया है। सीपीएल टी-20 की 8 टीमों में सरगुजा रॉयल्स, फिल फाइटर बिलासपुर, वेलिंगटन रायपुर कैपिटल्स, सीवी रमन नवा रायपुर चैलेंजर्स, एसीसी भिलाई इंडियंस, रश्मि पावर दुर्ग, आरआर रियल्टर्स राजनांदगांव और अबुझमाड़ टाइगर्स शामिल हैं। 22 से 26 फरवरी तक रायपुर के रियाज एकेडमी ग्राउंड छेरीखेड़ी में खिलाड़ियों का फिटनेस कैम्प लगाया जा रहा है, जहां प्लेइंग 11 में शामिल होने खिलाड़ी जमकर पसीना बहाएंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal