- वोरा समेत कांग्रेसजनों ने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा का किया सम्मान

द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग / राजीव भवन में आज मध्य ब्लाक कांग्रेस कमेटी दुर्ग की बैठक हुई जिसमें डिजिटल सदस्यता अभियान के लिए बूथ स्तर पर तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में दुर्ग शहर विधायक अरूण वोरा, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, पिछडा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, महापौर धीरज बाकलीवाल, मध्य ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अलताफ अहमद विशेष रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में शहर विधायक अरूण वोरा व कांग्रेसजनों द्वारा छ.ग. राज्य पिछडा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा का शाल, श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त महामंत्री व सचिव को बधाई दी गई। इस अवसर पर वोरा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य पिछडा वर्ग आयोग में आरएन वर्मा को उपाध्यक्ष बनाकर उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया है। वर्मा दुर्ग नगर निगम के महापौर रह चुके हैं। दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी के 12 वर्ष तक अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उनके अध्यक्षीय कार्यकाल में विधानसभा, पार्षद व महापौर का चुनाव सम्पन्न हुआ है जिसमें हमें सफलता मिली है। उनके अनुभवों का लाभ कांग्रेस को हमेशा प्राप्त होगा। वोरा ने नव नियुक्त पदाधिकारियों से कहा कि वे संगठन की मजबूती के लिए काम करें। पार्टी की रीति-नीति और कांग्रेस सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। डिजिटल सदस्यता अभियान में सभी कांग्रेसजन पूरी ईमानदारी और निष्ठापूर्वक अपनी सहभागिता निभाएं।

बैठक को संबोधित करते हुए राज्य पिछडा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष आर.एन वर्मा ने अपनी नियुक्ति के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधायक अरूण वोरा के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक को जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष गया पटेल जी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मध्य ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अलताफ अहमद व आभार प्रदर्शन अलख नवरंग ने किया।
इस अवसर पर राजेन खुटेल, संदीप श्रीवास्तव, फतेह सिंह भाटिया, हाजी हामिद अहमद, संदीप बक्शी, पार्षद नजहत परवीन, श्रद्धा सोनी, अनूप चंदनिया, मीना मानिकपुरी, शिवाकांत तिवारी, राजकुमार वर्मा,अलख नवरंग, अमोल जैन, अशोक मेहरा, थानेश्वर साहू, समय लाल साहू, विशाल महानंद, गणेश सोनी, रत्ना नारमदेव, शकुन ढीमर, प्रीति साहू, चंद्रशेखर पारख, राहुल अग्रवाल, रफीक खान, निशांत गोडबोले, चन्द्र प्रकाश जैन, रतन निषाद, राकेश दुबे, हरीश पटेल, बृजमोहन तिवारी, पाशी अली, ज्ञानचंद पाटनी, मुकेश राठी, रामरतन जलतारे, सुखिया यादव,अली असगर, केडी देवांगन, शलभ साहू, पार्वती शेण्डे, निरूपमा जस्सल, चन्दर सोनी सहित कांग्रेसजन मौजूद थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal