Breaking News

भिलाई के शिराज हेनरी की फिल्म राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित : फेस्टिवल में मिले कई अवार्ड

  • शिराज को बेस्ट डायरेक्टर, फिल्म को बेस्ट स्क्रीन प्ले व बेस्ट फीचर फिल्म और बेस्ट स्क्रीन प्ले एंड डायलॉग राइटर का अवार्ड

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

भिलाई।  इस्पात नगरी भिलाई से मुंबई फिल्मी दुनिया में सक्रिय प्रसिद्ध निर्देशक शिराज हेनरी की फिल्म ‘लिटिल ब्वाय’ को हाल ही में कई अवार्ड मिले हैं। पूर्वोत्तर से अरूणाचल प्रदेश के एटा नगर की एक शख्सियत पर आधारित इस आत्म कथात्मक फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों का भरपूर प्यार मिला है।

शिराज ने बताया कि हाल में ही एवरेस्ट इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में उन्हें इस फिल्म के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड दिया गया। कंचनजंगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में लिटिल ब्वॉय फिल्म को बेस्ट फीचर फिल्म अवार्ड से सम्मानित किया गया है। दोनों इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 20 फरवरी को दार्जिलिंग सिलीगुड़ी में आयोजित किए गए। हाल में ही मुंबई के मराठवाड़ा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (एमआईएफएफ) में शिराज हेनरी को बेस्ट स्क्रीन प्ले एंड डायलॉग राइटर का अवार्ड भी मिल चुका है।


फिल्म  के निर्माता यमलाम अचुंग और रेबेका चंगकीजा सीमा हैं। शिराज ने निर्देशन के साथ इस फिल्म का लेखन भी किया है। फिल्म में चार बेहतरीन गाने हैं जिन्हें सोनू निगम, आस्किंग देव नेगी, केडी व एमडी ने गाए हैं। फिल्म में यजुवेंद्र प्रताप सिंह, रश्मि मिश्रा, शिशिर शर्मा, शुजो जोकोई, रोज लोंगचर, सुशील शर्मा ,एहसान खान के अलावा अरुणाचल प्रदेश के कई प्रमुख कलाकारों ने अभिनय किया है।
शिराज ने बताया कि हाल के इन तीन अवार्ड के अलावा उनकी यह फिल्म कई फिल्म फेस्टिवल में ऑफिशियल सिलेक्शन का स्टेटस पा चुकी है। यह फिल्म पूर्वोत्तर सहित देश के कुछ हिस्सों में  थिएटर पर रिलीज हो चुकी है, लेकिन  कोविड के चलते पूरे भारत में इसका प्रसारण नहीं हो पाया। जल्द ही इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफार्म पर देखा जा सकेगा।
शिराज ने बताया कि निर्माता रेबेका चंगकीजा सीमा मूल रूप से नागालैंड से है और वह उत्तर पूर्वी टैलेंट को अपनी हर फिल्म में न सिर्फ ब्रेक देती हैं बल्कि प्रमोट भी करती हैं। उन्होंने बताया कि ‘लिटिल ब्वायज’ फिल्म आत्म कथात्मक है। जिसमें  एक बच्चा अपनी छोटी उम्र में पिता को खोने के बाद संघर्ष के बूते पर एक अलग मुकाम हासिल करता है।
शिराज ने 17 साल पहले मुंबई जाकर फिल्मी दुनिया में निर्देशन के अलावा फैशन फोटोग्राफर के रूप में अपने करियर की शुरूआत की थी। वे प्रसिद्ध अभिनेत्री जीनत अमान सहित कई बड़ी हस्तियों के ऑफिशयल फोटोग्राफर हैं। शिराज की पहली फिल्म ‘द डार्क सीक्रेट ऑफ टोनही’ थी। इसके बाद उन्होंने ‘बियांड द थर्ड काइंड’ फिल्म का निर्देशन किया, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी सराहा गया। इस साल शिराज हेनरी की 5 फिल्में रिलीज होने जा रही है। इसके अलावा उनका एक हॉलीवुड प्रोजेक्ट भी शुरू होने जा रहा है जिसकी शूटिंग ऑस्ट्रेलिया  में की जाएगी।  इस  साल उनके दो बड़े प्रोजेक्ट शुरू होने जा रहे हैं, जिसकी शूटिंग वह सिक्किम में करने वाले हैं।

Check Also

भिलाई चरोदा नगर निगम की मतदाता सूची में गड़बड़ी, 4 अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस

THE CG NEWS दुर्ग,/ नगर पालिका आम निर्वाचन-2026 के लिए तैयार की जा रही निर्वाचक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!