
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग/ नगर निगम दुर्ग क्षेत्र के अंतर्गत सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने की मुहिम के तहत विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने गत दिवल 40 ई रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये ई रिक्शा कचरा कलेक्शन के लिए लाए गए हैं। इस मौके पर स्वच्छता विभाग के प्रभारी हमीद खोखर, मनदीप सिंह भाटिया, एल्डरमेन रत्ना नारमदेव, स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दीवान, नोडल अधिकारी जावेद अली, अलताफ अहमद, विकास यादव, हेमन्त तिवारी, राजू सिंह, सुरेश भारती मौजूद थे।
ई-रिक्शा का बेहतर तरीके से संचालन करने के लिए स्वच्छता कर्मचारियों को पहले ही प्रशिक्षण दिया जा चुका है। ई-रिक्शे में सूखा कचरा व गीले कचरे के लिए पृथक पृथक डिब्बा बनाए गए हैं। इनके उपयोग से समय की बचत होगी और अधिक से अधिक कचरा संग्रहण का कार्य होगा। यह रिक्शा ध्वनि प्रदूषण से रहित है। डोर टू डोर कचरा संग्रहण कार्य के लिए ई रिक्शा के सफलतापूर्वक संचालन और व्यवस्था के लिए आयुक्त हरेश मंडावी ने नोडल अधिकारी जावेद अली को जिम्मेदारी दी है। ई-रिक्शा का सुरक्षित और बेहतर संचालन करने के लिए बैटरी चार्जिंग पॉइंट व अन्य व्यवस्था जोन स्तर पर की जाएगी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal