- डी.एन.बी. की 4 सीटों की मिली अनुमति, ई.एन.टी. और पिडियाट्रिक के लिए दो-दो सीट
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग जिला अस्पताल डी.एन.बी. कोर्स के लिए मान्यता हासिल करने वाला छत्तीसगढ़ का पहला संस्थान बन गया है। डॉक्टरेट ऑफ नेशनल बोर्ड (DNB) द्वारा दुर्ग जिला अस्पताल को ई.एन.टी. (नाक, कान, गला) और पिडियाट्रिक (शिशु रोग) के लिए डी.एन.बी. कोर्स की मान्यता प्रदान की गई है। डी.एन.बी. कोर्स की मान्यता प्राप्त होने के बाद अब हर साल ई.एन.टी. और पिडियाट्रिक के दो-दो सीटों पर पात्र चिकित्सक कोर्स पूर्ण कर सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकेंगे। दुर्ग जिला अस्पताल में डी.एन.बी. कोर्स की अनुमति जनवरी-2022 से दिसम्बर-2026 तक के लिए दी गई है। इसके लिए अस्पताल में कार्यरत ई.एन.टी. और पिडियाट्रिक विभाग के चिकित्सकों को फैकल्टी निर्धारित किया गया है। डी.एन.बी. दो वर्षीय स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रम (PG Diploma Course) है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal