Breaking News

महाशिवरात्रि : शिवनाथ तट पर होगी महाआरती : भव्य शिवनाथ महोत्सव मड़ई-मेला की तैयारियां जोरशोर से

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग / महाशिवरात्रि के अवसर पर 1 मार्च को शिवनाथ नदी तट पर महाआरती होगी। भगवान शिव का रुद्राभिषेक होगा। इस दौरान भव्य शिवनाथ महोत्सव मड़ई-मेला का आयोजन नगर निगम द्वारा किया जा रहा है। पूजा-पाठ और मेले की तैयारियां जोरशोर से चल रही है। आज विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने नदी तट स्थल का निरीक्षण किया और निगम अफसरों को आवश्यक निर्देश दिये। 

शिवनाथ तट पर आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रम और मेला की तैयारी करने निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने निगम अधिकारी कार्यपालन अभियंता आरके.पांडेय, सहायक अभियंता आर.के.पालिया, नोडल अधिकारी प्रकाशचंद थवानी को जिम्मेदारी दी है। महापौर धीरज बाकलीवाल के निर्देश पर शिवनाथ तट पर बर्फ का शिव लिंग स्थापित किया जाएगा। 1 मार्च मंगलवार को भव्य शिवनाथ महोत्सव मंडई मेला का आयोजन किया जाएगा।

नगर निगम, दुर्ग के संस्कृति, पर्यटन, विरासत विभाग प्रभारी अनूप चंदानियाॅ ने कहा कि मेला स्थल की साज सज्जा के साथ ही फुटकर दुकानदारों के लिए स्टाल की व्यवस्था रहेगी। नदी मार्ग में छोटे दुकानदारों के लिए स्टाल बनाने के निर्देश दिये गए हैं। वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। नदी तट पर महिला-पुरुषों के लिए अलग-अलग स्थानों पर चेंजिंग रूम बनाए जाएंगे। पर्व मनाने के लिए दुर्ग और भिलाई सहित आस-पास के ग्रामीण इलाकों से लोग आते हैं। श्रद्धालुओं के विश्राम के लिए पंडाल लगाया जाएगा। पेयजल की व्यवस्था की जाएगी।

महापौर ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कार्यक्रम के प्रचार के लिए फ्लैक्स बोर्ड आदि लगाएं। निरीक्षण के दौरान जनसंपर्क अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, प्रभारी राजस्व अधिकारी नारायण यादव, सहायक नोडल स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, प्रभारी बाजार अधिकारी थानसिंह यादव, ईश्वर वर्मा, भुवन दास साहू, शशिकांत यादव, शोएब अहमद, आचार्य पंडित लव कुश शुक्ला समेत अन्य मौजूद थे।

Check Also

अतिक्रमण कार्रवाई से प्रभावित छोटे व्यवसाइयों को मिलेगी 10-10 हजार की आर्थिक सहायता

विधायक रिकेश सेन की पहल से मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से दिया जाएगा मुआवजा THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!