Breaking News

मुख्यमंत्री 1 मार्च को करेंगे ठकुराइनटोला में लक्ष्मण झूले का भूमिपूजन : कौही में 52 करोड़ की सिंचाई योजनाओं का भूमिपूजन भी करेंगे

  • दुर्ग-पाटन-अभनपुर मार्ग में खम्हरिया नाले में 6 करोड़ रुपए की लागत से बने उच्चस्तरीय पुल का लोकार्पण भी करेंगे मुख्यमंत्री
  • जलसंसाधन विभाग के कुल 74 करोड़ रुपए के कार्यों का भूमिपूजन

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग/ महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री पाटन में कौही और ठकुराइनटोला में भगवान शिव के दर्शन करेंगे। इस अवसर पर ठकुराइनटोला में 19 करोड़ 40 लाख रुपए की लागत से बनने वाले पुल का भूमिपूजन भी करेंगे। कौही में जल संसाधन विभाग से जुड़ी 52 करोड़ 40 लाख रुपए की संरचनाओं का भूमिपूजन भी करेंगे। मुख्यमंत्री खम्हरिया नाले में 6 करोड़ रुपए की लागत से बने वाले उच्चस्तरीय पुल का लोकार्पण भी करेंगे।

क्रेडा विभाग द्वारा ठकुराइनटोला में सौर सामुदायिक सिंचाई योजनाओं और तालाब भराई योजनाओं का लोकार्पण व कौही में सोलर पंप के माध्यम से तालाब भराई योजना का लोकार्पण करेंगे। इनकी लागत 4 करोड़ 9 लाख रुपए है। कौही में ही क्रेडा द्वारा खर्रा व तर्रीघाट में क्रमशः 89 लाख और 57 लाख की लागत से सोलर पंप के माध्यम से तालाब भराई योजना का भूमिपूजन होगा।

ठकुराईनटोला में लक्ष्मण झूला के पीछे तट के दूसरी ओर लैंडस्केपिंग का कार्य भी किया जाएगा। बाढ़ नियंत्रण के लिए 2.90 करोड़ रुपए की राशि से तटबंध का कार्य भी किया जाएगा। खम्हरिया नाला में पुल तैयार होने से 25 गांवों की 50 हजार की आबादी को लाभ पहुंचेगा। क्रेडा की योजनाओं के माध्यम से ठकुराइनटोला, सिकोला, तेलीगुण्डरा, जरवाय, खर्रा, तर्रीघाट में बड़ी आबादी में किसानों को खरीफ और रबी दोनों ही फसल को लाभ पहुँचेगा। भूजल संवर्धन के साथ ही निस्तारी सुविधा भी मिल पाएगी।

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!