Breaking News

शिवनाथ तट पर हुआ रुद्राभिषेक : विधायक, महापौर ने शहरवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की

  • भक्ति गीत मेरा भोला है भंडारी करें नन्दी की सवारी…पर झूम उठे विधायक, महापौर समेत उपस्थित जन

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग / महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर शिवनाथ तट पर रुद्राभिषेक किया गया। शंकर भगवान की विधिविधान के साथ पूजा अर्चना कर रुद्राभिषेक किया गया। शिवनाथ नदी की आरती की गई। इस दौरान भक्ति गीतों से पूरा शिवनाथ तट गूंज उठा। नगर निगम ने यहां शिवनाथ महोत्सव का आयोजन किया था जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। यहां लगे विशाल मेले में हजारों लोग शामिल हुए।

शहर विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज सुबह शिवनाथ तट पर भगवान भोलेनाथ की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर रुद्राभिषेक किया। इस मौके पर सभापति राजेश यादव, संस्कृति एवं पर्यटन प्रभारी अनूप चंदानियाँ, पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष आर.एन.वर्मा.सहित अन्य एमआईसी सदस्य, पार्षद, एल्डमेन और नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी और आम जनता उपस्थित थे।

विधायक, महापौर ने बर्फ से बने शिवलिंग की पूजा अर्चना कर शहर की मंगल कामना की। शहरवासियों की खुशहाली और विकास के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, आयुक्त हरेश मंडावी और सभापति राजेश यादव ने शिवनाथ तट पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं को शिवरात्रि पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश और शहर में शांति-सदभाव का वातावरण बनाए रखने के लिए हरसंभव कार्य करने का संकल्प लिया गया। इस दौरान एमआईसी सदस्य संजय कोहले, दीपक साहू, सत्यवती वर्मा, जमुना साहू, मनदीप सिंह भाटिया, पार्षद प्रेमलता साहू, बिजेंद्र भारद्वाज, श्रद्धा सोनी, उषा ठाकुर, महेश्वरी ठाकुर, बृजलाल पटेल, एल्डरमेन रत्ना नारमदेव,अजय गुप्ता, कृष्णा देवांगन, पूर्व पार्षद कुलेश्वर साहू, प्रकाश गीते, अजय मिश्रा, पप्पू श्रीवास्तव, निगम के कार्यपालन अभियंता आर.के. पांडेय, सहायक अभियंता आर.के. जैन, सहायक अभियंता आरके पालिया, स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दीवान, विनोद मांझी, मोहित मरकाम, प्रभारी जनसंपर्क अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, उड़नदस्ता प्रभारी शिव शर्मा, नारायण ठाकुर, थानसिंह यादव, नारायण यादव, ईश्वर वर्मा समेत अन्य कर्मचारीगण मौजूद थे।

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!