Breaking News

रिटायर्ड कर्मियों की पेंशन संबंधी समस्या दूर करने पीएफ दफ्तर में बैठेंगे समन्वयक

  • एनएमडीसी रिटायर्ड एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ का चौथा वार्षिक मिलन समारोह
  • पीएफ कमिश्नर ने की समन्वयक की नियुक्ति : एनएमडीसी के रिटायर कर्मियों ने मांगी 5 साल में एक निश्चित राशि

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

भिलाई। एनएमडीसी रिटायर्ड एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ का चौथा वार्षिक मिलन समारोह रविवार 27 फरवरी को हुआ। मुख्य अतिथि अभिषेक कुमार रीजनल प्रोविडेंट फंड कमिश्नर, छत्तीसगढ़ राज्य थे, अध्यक्षता वी.एस. ओहरी वयोवृद्ध सम्मानीय सदस्य ने की। अस्वस्थ होने के कारण नियमित अध्यक्ष आरके तिवारी नहीं आ पाए।
मुख्य अतिथि अभिषेक कुमार ने एसोसियेशन की गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वृद्धजनों के कल्याण हेतु जो कुछ भी किया जा रहा है वह अत्यधिक प्रशंसनीय है। पेंशनरों की पेंशन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए सुरेश ठाकुर को समन्वयक नियुक्त किया गया है।


महासचिव एलएम सिद्दीकी ने प्रतिवेदन में बताया कि इंश्योरेंस संबंधी दिक्कतों के लिए अखिल भारतीय एनएमडीसी रिटायर्ड एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन लगातार मैनेजमेंट से आग्रह किया जा रहा है। एक जनवरी 2007 के पूर्व रिटायर साथियों को पेंशन अथवा कोई अन्य सुविधा देने के लिए प्रयास जारी है और सभी रिटायर साथियों के लिए सामाजिक कल्याण योजना शुरू करने विशेष तौर पर नियमित कर्मचारियों की तरह रिटायर कर्मियों को भी चश्मा या लेंस खरीदने के लिए 8,000/-वार्षिक की अनुमति मांगी है।

कुछ सार्वजनिक उपक्रमों की तरह रिटायर कर्मियों को प्रत्येक पांच वर्ष में एक निश्चित रकम देने की योजना पर अमल किया जाए। राजधानी रायपुर में एसोसियेशन को एक मंगल भवन की भी मांग की गई। इस अवसर पर एसोसियेशन द्वारा स्मारिका का विमोचन सामूहिक रूप से अभिषेक कुमार, वी.एस. ओहरी और एल.एम. सिद्दीकी ने किया।
इस दौरान एनएमडीसी को नींव से शिखर तक पहुंचाने में अपनी अहम भूमिका अदा करने वाले तीन भूतपूर्व अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (सीएमडी) पीसी गुप्ता, पीआर त्रिपाठी और बी रमेश कुमार की फोटो प्रदर्शित करते हुए उनके स्वास्थ्य  और सुखी जीवन की कामना की गई।
इस मौके पर वरिष्ठ सदस्य बीबी मेहता, केसी विश्वास, जे हेनरी परते व लिखन लाल का सम्मान शॉल एवं श्रीफल से किया गया। दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गई। संगठन में विशेष योगदान के लिए महासचिव एलएम सिद्दीकी का सम्मान किया गया। आयोजन में अमेरिका से विशेष रूप से शामिल होने आईं दीपाली सरावनी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बीबी मेहता ने मेडीक्लेम इन्श्योरेंस में होने वाली कठिनाइयों को दूर करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक महासचिव जीपी सिंह व संगठन सचिव बीजे पटनायक, सुजय कुमार, टीकाराम साहू, एस आचार्या व केएस ठाकुर, एस कोडप्पा, नारायण प्रसाद, वीके नखाटे, बीबी मण्डल, एसएल वर्मा, सुजय कुमार, वीपी श्रीवास, आरसी सोनी, आरके गुप्ता, आरएल साहू,डी साहू, सोनसाय राणा डे, आरबी खुदश्याम, प्रबोध भट्टाचार्य, जफरुल्लाह खान और सरदार बलदेव सिंह सहित अन्य का योगदान रहा। अंत में महासचिव एलएम सिद्दीकी ने आभार प्रदर्शन किया।

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!