Breaking News

पुलगांव के पास सड़क हादसा : बाईक सवार की मौत

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग / दुर्ग जिला मुख्यालय और आसपास के इलाकों में एक्सीडेंट के कारण लगातार मौतें हो रही हैं। आज सुबह पुलगांव में केपीएस स्कूल के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से एक बाईक सवार की मौत हो गई। मृतक राजनांदगांव के शीतला पारा निवासी आशुतोष बताया गया है। 
पिछले एक पखवाड़े में दुर्ग शहर में तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 7 लोगों की मौत हो चुकी है। पुलगांव-अंजोरा बायपास रोड पर सिक्स लेन निर्माण का कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य जारी रहने के कारण जगह जगह रोड को डायवर्ट करने से आवागमन प्रभावित होने के कारण यहां अक्सर दुर्घटनाएं हो रही  हैं। 

वोरा ने एक्सीडेंट से लगातार मौतों को लेकर विधानसभा में लगाया है ध्यानाकर्षण प्रस्ताव

लगातार दुर्घटनाओं के कारण हो रही मौतों से व्यथित वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने विधानसभा में एक्सीडेंट के मामले में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी लगाया है। वोरा ने यातायात विभाग और पीडब्लूडी विभाग के अफसरों को रोड निर्माण कार्य जारी रहने पर दुर्घटनाएं रोकने के लिए समुचित व्यवस्थाएं करने के निर्देश भी दिये हैं। 

Check Also

संधारण करने 58 लाख स्वीकृत … फिर भी मोहन नगर थाना बदहाल : मरम्मत न होना गंभीर लापरवाही : वोरा

THE CG NEWS दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!