Breaking News

मोदी जी, हाथ जोड़कर विनती करता हूं … चुनाव मत टालिए : केजरीवाल

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि भाजपा दिल्ली के तीन नगर निगमों के एकीकरण का बहाना बनाकर चुनाव टालना चाहती है। सच ये है कि भाजपा आप पार्टी की लहर से डर गई है। केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में नगर निगम के चुनाव होने वाले थे, जिसे लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने 9 मार्च को सुबह एक प्रेस नोट जारी किया था कि शाम 5 बजे तक आयोग चुनाव की तारीखों का एलान किया जाएगा। उसी दिन शाम 4 बजे केंद्र ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी कि हम दिल्ली के तीनों निगमों को एक करना चाहते हैं। इसलिए आज चुनाव टाल दें।

केजरीवाल ने कहा कि इसके बाद चुनाव आयोग ने एमसीडी के चुनाव टालने का ऐलान कर दिया। शायद देश के 75 सालों के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ होगा कि जब केंद्र सरकार ने सीधे किसी राज्य के चुनाव आयोग को चुनाव टालने के लिए कहा है। 

केजरीवाल ने सवाल करते हुए कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार पिछले आठ साल से सत्तारूढ़ है। अगर उन्हें तीनों निगमों को एक ही करना था, तो पहले क्यों नहीं किया। चुनाव की तारीखों के ऐलान से ठीक पहले ऐसा क्यों किया गया? वास्तव में निगमों का एकीकरण करना एक बहाना है। असली मकसद चुनाव टालने का था, क्योंकि भाजपा को लगता है कि दिल्ली में आप की लहर है जिसमें भाजपा बह जाएगी और एमसीडी चुनाव हार जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये दोनों चीजें देश के लिए अच्छी नहीं हैं। एक केंद्र का चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर चुनाव टालने के लिए कहना और दूसरा चुनाव आयोग का केंद्र के सामने झुककर चुनाव टाल देना, दोनों ही अच्छा नहीं है। सीएम बोले, मैं हाथ जोड़कर मोदी जी से अपील करता हूं, सरकारें आती-जाती रहेंगी। कल आप नहीं होंगे, मैं नहीं रहूंगा लेकिन ये देश रहेगा। हम इंपॉर्टेंट नहीं हैं, पार्टियां इंपॉर्टेंट नहीं हैं, देश है। मेरी आपसे हाथ जोड़कर विनती है – चुनाव कैंसिल मत कीजिए। यह जनतंत्र के लिए बहुत बड़ा आघात है।

‘मुझे नहीं पता चुनाव आयोग पर ईडी-सीबीआई का दबाव या धमकी डाली गई’

केजरीवाल ने कहा कि, आज कहा जा रहा है कि निगम को एक करने के लिए चुनाव टाले जा रहे हैं। कल को अगर लोकसभा के चुनाव होने होंगे और ये कहने लगें कि ये पार्लियामेंट सिस्टम अच्छा नहीं है, हमें प्रेसिडेंशियल सिस्टम लागू करना है चुनाव टाल दो। क्या चुनाव टाल दिए जाएंगे? मुझे नहीं पता कि राज्य चुनाव आयोग ने किस दबाव, किस धमकी ईडी, सीबीआई किसके डर से चुनाव टाला। वो अप्रैल में रिटायर हो रहे हैं तो उन्हें कोई पोस्ट रिटायरमेंट कोई लालच दिया गया है, मुझे नहीं पता कि क्या दिया गया है, लेकिन वो तुरंत एक घंटे के अंदर चुनाव टालने के लिए तैयार हो गए।
केजरीवाल ने कहा कि मैं स्टेट इलेक्शन कमिश्नर से भी कहना चाहता हूं कि अगर आप ऐसे चुनाव टालेंगे तो जनतंत्र ही नहीं बचेगा। मुझे नहीं पता आपको क्या धमकी दी गई, आप पूरे देश को बाहर आकर बता दीजिए आपको क्या धमकी दी गई या दबाव डाला गया। पूरा देश आपके साथ है।

Check Also

146 करोड़ के भोरमदेव कॉरीडोर निर्माण की धीमी रफ्तार : डिप्टी सीएम और पर्यटन मंत्री भड़के … ठेकेदारों को ब्लैकलिस्टेड करने दी सख्त चेतावनी

THE CG NEWS रायपुर। स्वदेश दर्शन योजना के तहत लगभग 146 करोड़ रुपए की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!