Breaking News

कांग्रेस नेता प्रताप मध्यानी का निधन

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग / कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप मध्यानी का आज निधन हो गया। पिछले तीन साल से उनका इलाज चल रहा था। वे नगर निगम में तीन बार पार्षद रहे। उनके निधन पर विधायक अरुण वोरा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त करते हुए श्रध्दांजलि अर्पित की है। वोरा ने उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्रताप मध्यानी ने लंबे समय तक कांग्रेस की सेवा की है। वे राजनीति के साथ ही समाजसेवा के क्षेत्र में हमेशा सक्रिय रहे। वोरा के अलावा महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, एमआईसी मेंबर अब्दुल गनी, हमीद खोखर, ऋषभ जैन, भोला महोबिया, दीपक साहू, संजय कोहले, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अलताफ अहमद, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, राजकुमार साहू ने भी शोकांजलि अर्पित की है।

 

Check Also

कुशल और सक्षम युवा शक्ति ही विकसित भारत की मजबूत आधारशिला : शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

आईसीएमएआई के 11 दिवसीय एडवांस स्कील ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन, प्रशिक्षणार्थियों को प्रदान किए प्रमाण-पत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!