द सीजी न्यूज डॉट कॉम
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष कुमारी सैयद शहजादी 13 मार्च से 15 मार्च तक छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी। तय कार्यक्रम के अनुसार सैयद शहजादी 13 मार्च को रात 8 बजे रायपुर पहुंचेगी और राज्य अतिथि गृह में रात्रि विश्राम करेंगी। वे 14 मार्च को सुबह 11 बजे अल्पसंख्यक कल्याण पर प्रधानमंत्री के नए 15 सूत्रीय कार्यक्रम, केंद्रीय सरकार और राज्य सरकार की अल्पसंख्यकों के कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगी।

बैठक में छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव, पुलिस महानिरीक्षक, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के प्रधान सचिव सहित राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। शाम 5 बजे अल्पसंख्यक समुदाय के प्रमुख आध्यात्मिक नेताओं के साथ चर्चा करेंगी। 15 मार्च को छत्तीसगढ़ में अल्पसंख्यकों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर राज्यपाल अनुसुइया उइके से चर्चा करेंगी। शाम 5 बजे राज्य अतिथि गृह, रायपुर में मीडिया के प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगी और रात्रि 8:20 बजे रायपुर विमानतल से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal