Breaking News

शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज की विभागीय परामर्शदात्री समिति की बैठक में जीएसटी से संबंधित कोर्स शुरू करने का सुझाव

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

उदय प्रसाद उदय शासकीय पालीटेकनिक कॉलेज दुर्ग में नेशनल बोर्ड ऑफ़ एक्रिडिशन के दिशानिर्देशों के अनुसार मॉर्डन ऑफिस मैनेजमेंट (एम्ओएम्) विभाग की परामर्शदात्री समिति की बैठक छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (उद्योग चेम्बर) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय चौबे के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुई। बैठक में पॉलीटेक्निक कॉलेज दुर्ग में संचालित पाठ्यक्रम डिप्लोमा इन मार्डन ऑफिस मैनेजमेंट को और अधिक रोजगारोन्मुखी बनाने पर चर्चा की गई।

एमओएम विभाग के विजन और मिशन का अनुमोदन किया गया। एमओएम विभाग के प्रोग्राम एजुकेशनल ऑब्जेक्टिव और प्रोग्राम स्पेसिफिक आउटकम पर चर्चा की गई। संजय चौबे ने जीएसटी से सम्बंधित कोर्स शुरू करने के सुझाव दिए, ताकि छत्तीसगढ़ के युवा अपना स्वयं का जीएसटी हेल्प डेस्क शुरू कर सकें। इससे बेरोजगारी दूर करने में मदद मिलेगी। बैठक में डाक्टर डी.के. सोलंकी (विभागाध्यक्ष), एम्. एस. ठाकुर, डा. काजल परगनिहा, विनय कुमार मिश्रा, सोनिका उपाध्याय, एस सी. सोनी, डॉ. शांति सोनी, स्टेनिश लुईस भी शामिल हुए।

Check Also

रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेला, 8 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

रायपुर के इंडोर स्टेडियम में लगेगा मेला, युवाओं को मुख्यमंत्री के हाथों मिलेंगे ऑफर लेटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!