द सीजी न्यूज डॉट कॉम
रक्षा मंत्रालय ने 9 मार्च को नियमित रखरखाव के दौरान हुई तकनीकी खराबी के कारण मिसाइल अचानक फायर होने के मामले में उच्च स्तरीय कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया है। यह मिसाइल पाकिस्तान में गिरी थी। भारत ने शुक्रवार को पाकिस्तान में ‘गलती से मिसाइल दागने’ की बात को स्वीकार किया। घटना की पुष्टि करते हुए भारत सरकार ने कहा कि यह बेहद खेदजनक है।

रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि मिसाइल की ‘आकस्मिक फायरिंग’ तकनीकी खराबी की वजह से हुई थी। रक्षा मंत्रालय ने स्वीकार किया है कि मिसाइल पाकिस्तान के एक इलाके में गिरी थी। ये घटना अत्यंत खेदजनक है। राहत की बात यह भी है कि हादसे में कोई जन हानि नहीं हुई है।
पाकिस्तान की सेना ने गुरुवार को दावा किया था कि भारत की ओर से एक मिसाइल दागी गई है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के एक इलाके में मिसाइल आकर गिरी। पाकिस्तान ने इस्लामाबाद स्थित भारत के दूतावास प्रभारी को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया। घटना की विस्तृत और पारदर्शी जांच की मांग की।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal