Breaking News

शराब पीकर शिक्षक ने छात्रों को बैट से पीटा : कलेक्टर ने किया सस्पेंड

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड के शिक्षक द्वारा शराब के नशे में स्कूल आकर बच्चों से मारपीट की घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यहां के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कस्तुरा में पदस्थ शिक्षक दिनेश कुमार लक्ष्मे के विरुद्ध विद्यालयीन समय में शराब सेवन कर विद्यालय पहुंचने और विद्यालय में उपस्थित छात्र-छात्राओं को क्रिकेट बैट से पीटने की शिकायत मिली थी।

शिकायत की जांच दुलदुला के विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा की गई। जांच प्रतिवेदन और बयान के आधार पर दिनेश कुमार लक्ष्मे के विरुद्ध शिकायत को प्रथमदृष्टया सही पाया गया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी के जांच प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर ने शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में शिक्षक लक्ष्मे का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय विकासखंड दुलदुला नियत किया गया है।

Check Also

रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेला, 8 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

रायपुर के इंडोर स्टेडियम में लगेगा मेला, युवाओं को मुख्यमंत्री के हाथों मिलेंगे ऑफर लेटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!