Breaking News

विधानसभा में वोरा ने मुख्यमंत्री से किये सवाल : बकाया बिजली बिल की वसूली पर सीएम ने दिया ये जवाब

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

विधानसभा के बजट सत्र में वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा ने आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से ऊर्जा विभाग से संबंधित सवाल किये। वोरा ने औद्योगिक संस्थानों द्वारा लाखों रुपए का बिजली बिल जमा न करने से संबंधित जानकारी सदन में मांगी। प्रश्नकाल के दौरान वोरा ने सवाल किया कि पूरे प्रदेश में कितने सरकारी या गैरसरकारी संस्थानों पर 10 लाख रुपए से अधिक बिजली बिल बकाया है? इन संस्थानों से वसूली के लिए अब तक क्या कार्रवाई की गई? कितनी राशि वसूल की गई है?

इस सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री भूपेश  बघेल ने बताया कि 31 दिसंबर की स्थिति में 1231 शासकीय व सार्वजनिक क्षेत्र के उपभोक्ताओं पर 10 लाख रुपए से अधिक बिजली बिल बकाया है। इसी तरह 154 निजी उद्योगों पर भी 10 लाख रुपए से अधिक बिजली बिल बकाया है। कुल 21 करोड़ 59 लाख 41 हजार रुपए बिजली  बिल बकाया है।

सीएम ने सवालों के जवाब देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने प्रारंभिक नोटिस जारी किया गया। इसके बाद बकाया राशि जमा न करने पर 79 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे गए। 12 उपभोक्ताओं को बी फार्म, 21 उपभोक्ताओं को सी फार्म और 21 उपभोक्ताओं को आरआरसी जारी किया गया है। 29 प्रकरण न्यायालय में लंबित हैं।  कुल 164 उपभोक्ताओं से 47 करोड़ 82 लाख 95 हजार रुपए की वसूली की गई है।

 

Check Also

चक्रवात अर्नब का असर : भारी बारिश से नदियां उफान पर, गंगरेल के सभी 14 गेट खोले गए

THE CG NEWS रायपुर। पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के चलते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!