Breaking News

डिफेंस की सबसे बड़ी परीक्षा एनडीए में रिसाली के देवेंद्र साहू का चयन

  • इंडियन नैवी में हुआ चयन
  • जिला प्रशासन की कोचिंग की बड़ी कामयाबी 

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग/ जिला प्रशासन द्वारा देश की डिफेंस क्षेत्र में सबसे बड़ी परीक्षा एनडीए के लिए 40 बच्चों की कोचिंग की व्यवस्था की गई थी। जिला प्रशासन की पहल को बड़ी कामयाबी मिली है। एनडीए की कठिन परीक्षा में रिसाली के छात्र देवेंद्र साहू ने सफलता हासिल कर ली है। देवेंद्र ने आज कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे और डीईओ अभय जायसवाल से मुलाकात की और जिला प्रशासन को इस कामयाबी के लिए श्रेय देते हुए धन्यवाद दिया।

कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने देवेंद्र को बधाई और शुभकामनाएं दी

कलेक्टर से चर्चा के दौरान देवेंद्र ने बताया कि एनडीए के लिए तैयारी करने के समय समझ नहीं आ रहा था कि किन किताबों को पढ़ें और तैयारी कैसे करें। सौभाग्य की बात ये रही कि जिला प्रशासन की कोचिंग आरंभ हो गई। कोचिंग में यह बताया गया कि क्या पढ़ना है और क्या नहीं पढ़ना है। सफलता का श्रेय इस बात को है कि मुझे कोचिंग में पता चला कि क्या पढ़ना सही है। इससे मेरी मुश्किलें आसान हो गई। कड़ी मेहनत की और सफल हो गया। अब वे पुणे जा रहे हैं। वहां से ट्रेनिंग के बाद समंदर में इंडियन नैवी ज्वाइन कर देश की रक्षा करेंगे।

देवेंद्र अभी सत्रह साल के हैं। वे शकुंतला विद्यालय के छात्र हैं। उनके पिता प्राइवेट जाब में हैं और माँ हाउसवाइफ हैं। डीएमएफ के माध्यम से कोचिंग क्लासेस सितंबर माह में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के मार्गदर्शन में शुरू हुई। अपर कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना का भी बड़ा योगदान रहा। वे नियमित रूप से कक्षाओं की मानिटरिंग करती रहीं और समय-समय पर बच्चों को मोटिवेट करती रहीं।

कोचिंग क्लास सेक्टर 6 में संचालित हो रही है। जिला प्रशासन द्वारा देवेंद्र साहू को एसएसबी प्रशिक्षण के लिए देहरादून भेजा गया था। वहां से उसकी राह आसान होती गई। अभी एनडीए की द्वितीय बैच संचालित हो रही है। दुर्ग प्रदेश का पहला जिला है जहां एनडीए के लिए छात्राओं की कोचिंग सबसे पहले आरंभ हुई। अभी 15 विषय विशेषज्ञ नियमित रूप से कोचिंग की मानिटरिंग कर रहे हैं।

Check Also

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री ने भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्टार खिलाड़ी संजू देवी से फोन पर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!