द सीजी न्यूज डॉट कॉम
जिला एवं सत्र न्यायालय दुर्ग में सहायक प्रोग्रामर/ स्टेनोग्राफर हिन्दी व अंग्रेजी और सहायक ग्रेड-3 के पद की पूर्ति के लिए प्रारंभिक परीक्षा की तिथि 3 अप्रैल को होगी। रविवार को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक इन पदों के लिये वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों की परीक्षा होगी। इस संबंध में अभ्यर्थियों को अपना प्रवेश पत्र जिला न्यायालय की वेबसाईट https://districts.ecourts.gov.in/india/chhattisgarh/durg/recruit से डाउनलोड करना होगा। वेबसाइट में प्रवेश पत्र और परीक्षा केन्द्र का विवरण अपलोड कर दिया गया है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal