Breaking News

मानदेय दोगुना करने के ऐलान पर महापौर, सभापति व पार्षदों ने मुख्यमंत्री का आभार माना : निगम परिसर में अतिशबाजी कर खुशी मनाई

  • नगरीय निकाय मंत्री और विधायक का भी आभार माना 

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग/ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा महापौर, सभापति व पार्षदों के मानदेय को दोगुना करने की घोषणा पर महापौर धीरज बाकलीवाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री का निर्णय जनप्रतिनिधियों के प्रति उनकी संवेदनशीलता को प्रदर्शित करता है। इस निर्णय से जनप्रतिनिधियों में नए उत्साह का संचार होगा और वे पूरे उत्साह के साथ विकास कार्यों को और तेजी से आगे बढ़ाने में सहयोग देंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के बाद दुर्ग नगर निगम में महापौर समेत एमआईसी मेंबरों और पार्षदों ने आतिशबाजी करते हुए खुशी का इजहार किया। इस मौके पर एमआईसी मेंबर अब्दुल गनी, संजय कोहले, हमीद खोखर, भोला महोबिया, पार्षद ज्ञानदास बंजारे, एल्डरमेन कृष्णा देवांगन, कुलेश्वर साहू, पोषण साहू, गुड्डू यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि कुछ दिन पूर्व नगरीय निकाय मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया के नेतृत्व और महापौर परिषद के अध्यक्ष रायपुर के महापौर एजाज ढेबर के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर पार्षदों का मानदेय बढ़ाने की मांग रखी गई थी। मुख्यमंत्री द्वारा जल्द मानदेय बढ़ाने का आश्वासन दिया गया था। आज मुख्यमंत्री ने महापौर,सभापति, पार्षदों का मानदेय बढ़ाकर यह सौगात दे दी गई। इससे सभी पार्षदों में खुशी की लहर है।

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!