द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग / बढ़ती गर्मी के कारण दुर्ग जिला के अंतर्गत संचालित प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शालाओं के शैक्षणिक समयावधि में 2 अप्रेल से परिर्वतन किया जाएगा। जिन स्कूलों में कक्षाएं 1 पाली में संचालित की जाती हैं, उन प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शालाओं में सोमवार से शनिवार तक सुबह 7ः30 बजे से साढ़े 11ः30 बजे तक समय तय किया गया है। जिन स्कूलों में 2 पाली में स्कूल संचालित होते हैं, उनका समय यथावत रहेगा।
हाई स्कूल/हायर सेकंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2022, ओपन स्कूल परीक्षा, कक्षा 9 वीं से 11 वीं की स्थानीय परीक्षा अपने निर्धारित समय-सारिणी के अनुरूप संचालित होगी। जिला शिक्षा अधिकारी अभय जयसवाल ने विद्यार्थियों को समय सारिणी का पालन करने कहा है। संबंधित शिक्षकों, अधिकारियों को समयावधि के अनुरूप सभी कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
