• हज कमेटी के माध्यम से उमराह व जियारत की सुविधा जल्द से जल्द शुरू की जाए : मोहम्मद असलम खान

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने हज कमेटी ऑफ इंडिया भारत सरकार के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर मोहम्मद याकूब शेखा से मुम्बई में मुलाकात की और हज 2022 की व्यवस्थाओं पर चर्चा की। उन्होंने हज 2022 के लिए राज्य के सभी आवेदकों को हज यात्रा पर भेजने के लिए राज्य का हज कोटा आवेदकों की संख्या के मान से आंवटित करने की मांग की।

उन्होंने हज कमेटी के माध्यम से उमराह व जियारत की सुविधा भी जल्द से जल्द प्रारम्भ करने की मांग की। हज 2022 के लिए मुंबई ईम्बारकेशन पॉइंट से राज्य के हज यात्रियों की रवानगी और वापसी के मद्देेनजर ईम्बारकेशन पॉइंट की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।