Breaking News

1989 बैच के स्टूडेंट्स ने सेक्टर-10 स्कूल को दी स्मार्ट क्लास की सौगात

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट द्वारा संचालित सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-10 में 1989 बैच के स्टूडेंट्स की ओर से स्मार्ट क्लास की सौगात दी गई है। इसका उद्घाटन पूर्व प्राचार्य रिटायर्ड डीजीएम एजुकेशन अरविंद कुमार वर्मा ने एक संक्षिप्त समारोह में किया। इस दौरान प्रिंसिपल सुमिता सरकार, शिक्षकगण, स्टूडेंट्स और 1989 बैच के सदस्य सहित अन्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे। सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-10 एलुमनी एसोसिएशन के प्रेसिडेंट विल्सन मामन ने अतिथियों का स्वागत 1989 बैच की ओर से किया।


उन्होंने स्वागत भाषण में स्मार्ट क्लास के स्वरूप पर रोशनी डालते हुए इसे चॉक-डस्टर युग से चॉक-डस्टर विहीन दौर में बदलाव की ओर बढ़ते कदम बताया। 1989 बैच के राजेश सक्सेना ने स्मार्ट क्लास संचालन को विस्तार से समझाया वहीं वरिष्ठ शिक्षक तरुण कुमार साहू ने भी स्मार्ट क्लास पर रोशनी डाली। मुख्य अतिथि एके वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि नई स्मार्ट क्लास शिक्षकों और बच्चों दोनों के लिए एक बेहतर सहयोगी साबित होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि स्मार्ट क्लास का लाभ ज्यादा से ज्यादा बच्चों को मिलेगा।

प्राचार्य सुमिता सरकार ने 1989 बैच का आभार जताते हुए कहा कि स्कूल की बेहतरी के लिए एलुमनी के साथ मिलकर हम सब आगे भी कार्य करेंगे। आयोजकों की ओर से मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। सिंगापुर से खास तौर पर इस कार्यक्रम में शामिल होने भिलाई पहुंची 1989 बैच की जूही शुक्ला ने कहा कि भविष्य में भी हमारी ओर से स्कूल की बेहतरी के लिए मिलजुल कर कार्य किया जाता रहेगा। अंत में राजेश सक्सेना ने आभार प्रदर्शन किया।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!