Breaking News

सुबह सिर्फ बोरसी और कातुलबोड में खुले नल : शाम को शहर के अधिकांश हिस्से में शुरू हुई पानी सप्लाई

  • विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल के सख्त निर्देश के बाद गैंग बढ़ाया गया : शाम से सुधरी व्यवस्था
  • शनिवार को सुबह से नियमित रूप से खुलेंगे नल 

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग नगर् निगम क्षेत्र में पिछले गुरुवार को शाम से बाधित पानी सप्लाई की व्यवस्था में सुधार हुआ है। आज सुबह से विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने फिल्टर प्लांट और नदी इंटेकवेल में चल रहे कार्यों का निरीक्षण करते हुए सख्त निर्देश दिये कि पानी सप्लाई जल्द से जल्द बहाल की जाए। निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने भी सुधार व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग की। परिणाम स्वरूप शाम से ही कई इलाकों में पानी सप्लाई शुरू हो गई। शहर के अधिकांश वार्डो में आज शाम से जलापूर्ति सामान्य हो जाएगी। शनिवार को सुबह से सभी वार्डों में सामान्य रूप से पानी सप्लाई की जाएगी।


पटरी पार के क्षेत्र में जल संकट से निपटने के लिए 24 एमएलडी फिल्टर प्लांट की नई टंकी को जोड़ने का कार्य शुरू किया गया था, जिसके कारण पानी सप्लाई बंद करना पड़ा। 31 मार्च को सुबह 10 बजे के बाद शट डाउन लिया गया था। ज्यादा कर्मचारियों की टीम लगाकर काम जल्दी पूरा किया गया। 1 अप्रैल को शाम की सप्लाई के लिए टंकी भरने का कार्य शुरू हो गया है। शाम की सप्लाई में कुछ विलम्ब हो सकता है।

निगम के जल कार्य निरीक्षक नारायण ठाकुर ने बताया कि आवश्यकतानुसार प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर के माध्यम से पेयजल की सप्लाई निरंतर जारी है। भविष्य में शटडाउन न लेने के लिए 42 MLD फिल्टर प्लांट के पास पुरानी गंज मंडी की नई टंकी के लिए इंटर कनेक्शन का कार्य भी किया गया है। शट डाउन के दौरान ट्रांसफार्मर के पैनल का संधारण भी किया गया है। गैंग बढ़ाने से तेजी से काम हुआ और शाम से ही पानी सप्लाई शुरू हो गई।

Check Also

ट्रंप के खासमखास हैं निगम कमिश्नर … शायद इसीलिये मनमानी चल रही … कोई रोकटोक नहीं लगा पा रहा है…

भिलाई के भाजपा विधायक रिकेश सेन की एक नहीं सुनते कमिश्नर, अगर सुनते तो भिलाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!