Breaking News

भिलाई में अग्नि दुर्घटना के बाद पीड़ितों की सहायता करने दुर्ग ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने बढ़ाए मदद के हाथ

  • पीड़ित परिवारों के लिए ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने कपड़े, नगद राशि व घरेलू सामान उपलब्ध कराया 

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग/ भिलाई में स्लम बस्ती में आग लगने के बाद दुर्ग शहर के समाजसेवी भी पीड़ित लोगों की मदद के लिए सहयोग दे रहे हैं। सरयुपारीण महिला ब्राह्मण समाज दुर्ग द्वारा पावर हाउस में पीड़ित परिवारों के लिए कपड़े, नगद राशि व घरेलू सामान उपलब्ध कराया गया है। समाजसेविका नविता शर्मा ने समाज की महिलाओं के साथ दुर्ग नगर निगम में नोडल अधिकारी व सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली को सामग्नी सौंपी।

इस अवसर पर समाजसेविका भारती दुबे, अनीता पांडे, संगीता शर्मा, सरिता मिश्रा, संगीता मिश्रा, अन्नपूर्णा तिवारी, मिली शर्मा, मनीषा तिवारी, स्वाति शुक्ल, अनीता दीवान, भारती दीवान, जागृति शर्मा, ज्योति उपाध्याय, योगिता शर्मा, सुशीला तिवारी, प्रीति तिवारी आदि मौजूद थे। सभी के सहयोग से सामग्री प्रदान की गई।

Check Also

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री साय ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने के दिए निर्देश

खामभाठा में निर्माणाधीन पुल से बच्चों, ग्रामीणों को हो रही परेशानी को मुख्यमंत्री ने गंभीरता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!