Breaking News

4 करोड़ से गंजपारा चौक से महमरा एनीकट तक रोड चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण कार्य शुरू

  • मुख्य मार्ग, गौरवपथ के बाद शहर के विकास में एक और मील का पत्थर : वोरा

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

शुक्रवार को वरिष्ठ कांग्रेस विधायक छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा ने गंजपारा नाका चौक से लेकर महमरा तट पर  मुक्तिधाम तक सड़क उन्नयन और चौड़ीकरण कार्य का शुभारंभ कराया। इस कार्य के तहत डिवाइडर के दोनों ओर 7-7 मीटर चौड़ी सड़क,  विद्युतीकरण, दोनों ओर नाली निर्माण और पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य किये जाएंगे। इन कार्यों पर कुल 4 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

इस मौके पर विधायक वोरा ने आम जनता को बधाई देते हुए कहा कि 15 वर्षों तक उपेक्षित रहा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार आने के बाद अब दुर्ग शहर में विकास के पहियों को गति मिली है। 64 करोड़ की लागत से जीई रोड के उन्नयन और सौंदर्यीकरण, 5 करोड़ 43 लाख से गौरवपथ पुनर्निर्माण के बाद शहर के नागरिकों के लिए मुक्तिधाम मार्ग निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य की सौगात मिल रही है। ये कार्य शहर विकास की दिशा में मील के पत्थर साबित होंगे। बहुत जल्द दुर्ग शहर स्मार्ट सिटी की तर्ज पर चौड़ी सड़कों और बेहतर मूलभूत सुविधाओं के लिए जाना जाएगा।

वोरा ने कहा कि 100 करोड़ से दुर्ग-अंडा रोड, 54 करोड़ से पुलगांव-अंजोरा रोड, 10 करोड़ से धमधा मार्ग, बोरसी रुआबाँधा रोड, बोरसी कोडिया जैसे मार्गों का चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा है। शहर के भीतरी हिस्से में विकास कार्यों के लिए अब तक 40 करोड़ से अधिक की राशि कांग्रेस सरकार द्वारा स्वीकृत की गई है। वोरा ने कहा कि जनता ही सर्वोपरि है। जनभावनाओं पर खरा नहीं उतरने वाले जनप्रतिनिधियों को पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है। वोरा ने कहा कि उनके जीवन में जनसेवा और दुर्ग शहर की जनता के साथ 6 दशकों से बने पारिवारिक रिश्ते को निभाना ही एक मात्र लक्ष्य है। उन्होंने अधिकारियों को नसीहत देते हुए कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और जन- आकांक्षाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।

महापौर धीरज बाकलीवाल ने दुर्ग नगर निगम की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि लगातार शहर में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। स्वच्छता कार्य में शहर की स्थिति लगातार बेहतर हो रही है। पेयजल व्यवस्था, पुलगांव नाला डायवर्सन, शंकर नाला सुदृढ़ीकरण जैसे बहुप्रतीक्षित कार्य निगम में कांग्रेस की परिषद का गठन होने के बाद धरातल पर नजर आने लगे हैं। कार्यक्रम में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, सभापति राजेश यादव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, एमआईसी सदस्य, गणमान्य नागरिक व कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद थे।

इस दौरान ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, राजकुमार वर्मा, राजकुमार पाली, कन्या ढीमर, एमआईसी मेंबर अब्दुल गनी, दीपक साहू, संजय कोहले, ऋषभ जैन, मनदीप भाटिया, पार्षद कुलेश्वर साहू, श्रद्धा सोनी, बिजेंद्र भारद्वाज, ज्ञानदास बंजारे, अमित देवांगन, सतीश देवांगन, देवेश मिश्रा, प्रकाश गीते, पन्नालाल जैन, अशोक साहू, अशोक मेहरा, विष्णु साहू, एल्डरमैन रत्ना नारमदेव, अंशुल पांडेय, गुड्डू यादव, शिशिर कान्त कसार, निगम अधिकारी जितेंद्र समैया, मोहित मरकाम, पंकज साहू उपस्थित थे।

Check Also

भिलाई चरोदा नगर निगम की मतदाता सूची में गड़बड़ी, 4 अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस

THE CG NEWS दुर्ग,/ नगर पालिका आम निर्वाचन-2026 के लिए तैयार की जा रही निर्वाचक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!