Breaking News

ब्रेकिंग : किसान नेता राकेश टिकैत और युद्धवीर सिंह पर फेंकी गई काली स्याही

द सीजी न्यूज
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत और युद्धवीर सिंह पर काली स्याही फेंकी गई। दोनों किसान नेता एक क्षेत्रीय चैनल के स्टिंग ऑपरेशन के वीडियो पर सफाई देने आए थे, जिसमें कर्नाटक के किसान नेता कोडिहल्ली चंद्रशेखर को पैसे मांगते हुए पकड़ा गया था।

राकेश टिकैत और युद्धवीर सिंह ये स्पष्ट करने आए थे कि वे इसमें शामिल नहीं हैं और धोखेबाज किसान नेता कोडिहल्ली चंद्रशेखर के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कुछ लोगों ने बहस शुरू कर दी और उन पर काली स्याही फेंक दी। कुछ लोगों ने कुर्सियां ​​भी फेंकनी शुरू कर दीं। राकेश टिकैत के अनुसार स्याही फेंकने और हंगामा करने वाले किसान नेता चंद्रशेखर के समर्थक थे।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!