- वोरा ने जिला अस्पताल में स्थापित वाटर कूलर का लोकार्पण किया
द सीजी न्यूज
दुर्ग जिला मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल में क्रिटिकल केयर यूनिट, सर्जिकल वार्ड सहित हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने पर आज अस्पताल स्टाफ और जीवन दीप समिति द्वारा वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा का सम्मान किया गया। 24 करोड़ की लागत से क्रिटिकल केयर यूनिट स्थापित होने पर यहां गंभीर रूप से बीमार मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी। इसी तरह हमर लैब और नए सर्जिकल वार्ड का निर्माण किया गया है। इन सुविधाओं से जिला अस्पताल में इलाज की बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध हो गई हैं।
जीवनदीप समिति के सदस्यों ने कहा कि विधायक अरुण वोरा की पहल पर दुर्ग जिले को स्वास्थ्य क्षेत्र में कई बड़ी सौगातें मिली है। इस मौके पर वोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जब भी डिस्ट्रिक्ट हास्पिटल में इलाज की सुविधाएं बढ़ाने की मांग की गई, उन्होंने बिना देर किये योजना को मंजूरी दी है, जिसके कारण जिला अस्पताल में ट्रीटमेंट की सुविधाएं लगातार बढ़ रही हैं। भविष्य में भी दुर्ग में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को और बेहतर बनाने की दिशा में योजनाओं को मंजूरी दिलाई जाएगी। वोरा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार जताया।
विधायक अरुण वोरा ने इस मौके पर अस्पताल परिसर में स्थापित वाटर कूलर का लोकार्पण भी किया। यह वाटर कूलर राज्यसभा सांसद मोतीलाल वोरा की सांसद निधि से लगाया गया है। कार्यक्रम में जिला अस्पताल स्टाफ के अलावा जीवनदीप समिति के सदस्य दिलीप ठाकुर, राहुल शर्मा, प्रकाश डोनगांवकर सहित अन्य लोग मौजूद थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

