द सीजी न्यूज
राज्य सभा सांसद सरोज पांडेय ने आज भिलाई स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज अनिर्बान दासगुप्ता सहित संयंत्र के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को सेक्टर 9 स्थित जवाहरलाल नेहरू हॉस्पिटल में मेडिकल सुविधाएं बढ़ाने कहा। सरोज पांडेय ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय दो दशक पहले तक प्रदेश का अग्रणी चिकित्सा संस्थान हुआ करता था। सेक्टर 9 अस्पताल को उसी पुराने स्वरूप में लाने के लिए आवश्यक पहल की जाएगी।
सरोज ने कहा कि वर्तमान में यहां इलाज की बेहतर सुविधाएं नहीं है। डॉक्टरों की संख्या पर्याप्त नहीं है। मेडिकल उपकरण, साफ-सफाई, वार्डों की स्थिति भी बदतर है। सरोज ने भिलाई इस्पात संयंत्र के शीर्ष पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में इन सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। अधिकारियों ने स्वीकार किया कि पिछले कुछ वर्षों से अस्पताल के प्रबंधन और सुविधाओं में कमी आई है। इस पर तुरंत ध्यान देने और कार्य करने की जरूरत है।
सरोजपाण्डेय ने अधिकारियों को कहा कि यह हॉस्पिटल भिलाई के सिर्फ वर्तमान और सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए नहीं, बल्कि भिलाई और इसके आसपास रहने वाले सामान्य जनता के लिए भी एक महत्वपूर्ण चिकित्सा संस्थान है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संस्थान को उसके पुराने स्वरूप में लाने के लिए कार्य प्रारम्भ करें। अस्पताल का इंफ्रास्ट्रक्चर सुधारने से लेकर डॉक्टरों और चिकित्सा उपकरणों की कमी को तत्काल दूर करने के निर्देश देते हुए सरोज पाण्डेय ने आश्वास्त किया कि डॉक्टरों की संख्या और उनके कार्यकाल को बढ़ाने के लिए वे केंद्रीय मंत्री से चर्चा करेंगी और यथसम्भाव मदद इस संस्थान को उपलब्ध कराई जाएगी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
