द सीजी न्यूज
भाजपा कार्यालय में नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने आज पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। जितेंद्र ने कहा कि उन्हें जिला अध्यक्ष का ओहदा देकर भाजपा ने हजारों कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाया है।
राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने कहा कि जितेंद्र वर्मा ने पार्टी के लिए बहुत कठिन परिश्रम किया है। वे लगातार पार्टी के लिए निस्वार्थ काम करते रहे। 2023 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार फिर से बनाना है। दुर्ग के सांसद विजय बघेल ने कहा कि अनुभवी, कर्तव्यनिष्ठ और मेहनती व्यक्ति को जिलाध्यक्ष् बनाया गया है।
कार्यक्रम को प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू, प्रदेश मंत्री उषा टावरी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, सावला राम डाहरे, कैलाश शर्मा, सुरेंद्र पाटनी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन नटवर ताम्रकार और ललित चंद्राकर ने किया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
