Breaking News

उच्च गुणवत्ता से करें वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के नए गोदामों का निर्माण : अनाज के भंडारण और रखरखाव में ढिलाई बर्दाश्त नहीं : वोरा

द सीजी न्यूज 

स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन अरुण वोरा ने आज नवा रायपुर स्थित कार्पोरेशन के मुख्यालय में दो पूर्व कर्मचारियों के परिजन को अनुकंपा नियुक्ति का आदेश प्रदान किया। वोरा ने इस दौरान पूरे प्रदेश में गोदामों के निर्माण कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने मध्य भारत के पहले फूड टेस्टिंग लैब की टेंडर प्रक्रिया को लेकर भी अधिकारियों से चर्चा की। वोरा ने कहा कि टेंडर प्रक्रिया आदि पूर्ण होने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश  बघेल से लैब निर्माण कार्य का भूमिपूजन कराया जाएगा।

विभागीय अधिकारियों को नए गोदामों के निर्माण कार्य की जानकारी लेते हुए वोरा ने कहा कि निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ किया जाना चाहिए। समयसीमा के भीतर सभी निर्माण कार्य तेजी से पूरा कराए जाएं। उन्होंने गोदाम परिसर में आवश्यकतानुसार पौधरोपण करने के निर्देश भी दिये। वोरा ने अधिकारियों से कहा कि प्रदेश के सभी गोदाम परिसरों का वातावरण स्वच्छ रखने जरूरी व्यवस्था करें।

गोदामों में अनाज का भंडारण आधुनिक तरीके से सुरक्षित और स्वच्छ तरीके से किया जाना चाहिए। बारिश के मौसम में गोदामों में अनाज के भंडारण आदि की व्यवस्था बेहतर रखने के लिए कीटनाशक का छिड़काव सहित सभी आवश्यक व्यवस्था होना चाहिए। वोरा ने कहा कि समय-समय पर गोदामों के रखरखाव की व्यवस्था का जायजा लेने वे खुद आकस्मिक निरीक्षण करेंगे। किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!