Breaking News

नए निगम कमिश्नर प्रकाश सर्वे ने संभाला कामकाज : विधायक, महापौर, कलेक्टर से की मुलाकात : विकास कार्यों की जानकारी लेकर दिये जरूरी निर्देश

  • विकास कार्यों की जानकारी ली, जरूरी निर्देश दिये

द सीजी न्यूज 

दुर्ग। नगर निगम के नए कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने सोमवार को पदभार ग्रहण कर लिया। उन्हें प्रभारी आयुक्त आशीष देवांगन ने चार्ज सौंपा। दुर्ग निगम का प्रभार लेने के बाद कमिश्नर ने विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल और कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान एमआईसी के प्रभारी अब्दुल गनी, ऋषभ जैन सहित नगर निगम के अधिकारी मौजूद थे।

वोरा से सौजन्य भेंट की

कमिश्नर प्रकाश सर्वे ने पद्मनाभपुर स्थित विधायक निवास पहुंचकर वोरा से सौजन्य मुलाकात की। वोरा ने कमिश्नर से कहा कि कमिश्नर से निगम के प्रशासनिक व्यवस्था में कसावट लाते हुए दुर्ग शहर के विकास को नया आयाम देने पर विशेष जोर दिया जाए। दुर्ग नगर निगम में विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कराने और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को दिलाने के साथ ही सभी पेंडिंग योजनाओं को शीघ्रतापूर्वक पूर्ण करने कहा।

निगम के सभी विभागों का निरीक्षण किया

कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ दुर्ग में हो रहे निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी ली। इन्टेक वेल, पुलगॉव नाला डायवर्सन, गोठान, शंकर नाला सुदृढ़ीकरण, गौरव पथ, जेल रोड, जेआरडी स्कूल, स्वामी आत्मानंद स्कूल दीपक नगर, ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत मिशन योजना जैसे विषयों पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों के साथ कार्यालय के अलग अलग सेक्शन का निरीक्षण किया। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से कार्यों की जानकारी भी ली।

Check Also

भिलाई चरोदा नगर निगम की मतदाता सूची में गड़बड़ी, 4 अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस

THE CG NEWS दुर्ग,/ नगर पालिका आम निर्वाचन-2026 के लिए तैयार की जा रही निर्वाचक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!