• जनदर्शन, जनता और प्रशासन के बीच सीधे संवाद का माध्यम – कलेक्टर
  • सेक्टर 9 हॉस्पिटल के एम्बुलेंस चालकों को वेतन वसूली के लिए मिल रही है धमकी

द सीजी न्यूज

कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने आज सुबह कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारियों व अन्य लोगों से समन्वय स्थापित कर सकरात्मक दिशा में कार्य करने कहा। उन्होंने जनदर्शन में आवेदकों की समस्याएं सुनी। एक आवेदन में ई.डब्लू.एस. की जमीन पर अवैध कब्जे का प्रकरण कलेक्टर के समक्ष् प्रस्तुत हुआ, जिसमें आवेदक बेनाम था। आवेदन में कहा गया है कि आशीष नगर पश्चिम रिसाली भिलाई के लिंक रोड क्रमांक 14 के पास ई.डब्लू.एस. की जमीन पर अनाधिकृत लोगों द्वारा अवैध निर्माण किया जा रहा है। इसकी सूचना पिछले साल भी दी गई थी लेकिन यहां असामाजिक तत्वों द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

आवेदक सुरक्षा कारणों से अपने नाम को उजागर नहीं करना चाहता। कलेक्टर ने मामले में संज्ञान लेते हुए भवन अनुज्ञा अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारियों से जमीन के संबंध में जांच करने के लिए निर्देश दिये और विधिपूर्वक उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। कलेक्टर ने ई.डब्लू.एस. की जमीन को सुरक्षित रखने की दिशा में सकरात्मक कदम उठाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। भटगांव के एक किसान ने बताया कि जून माह में उनके क्षेत्र में राजस्व शिविर लगाया गया था। अभिलेख दुरस्त करने बाबत आवेदन का अभी तक निराकरण नहीं हुआ है। कलेक्टर ने विधि अनुरूप तुरंत कार्यवाही के लिए राजस्व अधिकारी को आवेदन प्रेषित किया।

सेक्टर 9 हॉस्पिटल में एजेंसी के अंतर्गत कार्यरत 5 एम्बुलेंस चालकों ने वेतन से पैसों की वसूली और नौकरी से हटाने के लिए मिल रही धमकी के विरूद्ध आवेदन किया। वाहन चालक यह कार्य 7 वर्षों से कर रहे हैं और पिछले 3 साल से आवेदन में उल्लेखित इंटरप्राइजेस के अंतर्गत कार्य कर रहे हैं। इंटरप्राईजेस के 2 व्यक्तियों द्वारा विगत 3 वर्षों में प्राप्त वेतन से प्रति व्यक्ति 48 हजार रुपए की मांग संबंधित व्यक्तियों द्वारा की जा रही है। कई प्रकार के दबाव बनाए जा रहे हैं और नौकरी से निकालने की बात कही जा रही है। इससे उनके जीवन निर्वाह करने में संकट हो गया है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को प्रकरण प्रेषित कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिये।